आसाराम बापू को मिली अंतरिम जमानत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आसाराम बापू

बाबा आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। उन्हें 2013 के बलात्कार मामले में अंतरिम जमानत मिल गई है। उन्हें ये जमानत मेडिकल ग्राउंड पर मिली है।

बाबा आसाराम को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। आसाराम को अंतरिम जमानत मिल गई है। SC ने 2013 बलात्कार मामले में स्वयंभू बाबा आसाराम को चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत दी है।

क्या है पूरा मामला?

सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को हार्ट के इलाज के लिए शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है। बता दें कि आसाराम अपने ही गुरुकुल की छात्रा से यौन दुराचार के मामले में जीवन की अंतिम सांस तक जेल में रहने की सजा काट रहे हैं। उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर ही अंतरिम जमानत मिली है।

आसाराम को जोधपुर सेंट्रल जेल से भगत की कोठी में बने आरोग्य चिकित्सा केंद्र में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है। आसाराम के वकील ने बताया कि वो दिल के मरीज हैं और उन्हें हार्ट अटैक आ चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड पर दी गई जमानत के समय पुलिसवालों की तैनाती के भी आदेश दिए हैं।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद आसाराम सबूतों से छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं करेगा और अपने अनुयायियों से नहीं मिलेगा।

खबर अपडेट हो रही है…….

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें