
दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सीएम आवास के बाहर पुलिस और अर्द्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। बैरिकेडिंग लगाकर सड़क को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। आप नेता संजय सिंह सीएम आवास पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। संजय सिंह ने पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात की लेकिन अधिकारियों ने साफ इनकार किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंगले की चाबी पीडब्ल्यूडी (PWD) के पास है। उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा सकता। संजय सिंह धरने पर बैठ गए और उन्होंने कहा कि इतने सारे पुलिस वाले लगा रखे हैं। हम क्या आतंकवादी है, हमारे साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं।

वहीं, आप नेता संजय सिंह सीएम आवास के पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने से रोक दिया। पुलिस ने संजय सिंह और सौरव भारद्वाज को आगे जाने से रोका है। संजय सिंह पुलिस अधिकारियों से सीएम हाउस जाने के लिए बात कर रहे हैं, मगर अधिकारियों ने साफ इनकार कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बंगले की चाबी पीडब्ल्यूडी (PWD) के पास है। उन्हें वहां नहीं जाने दिया जा सकता। संजय सिंह धरने पर बैठ गए और उन्होंने कहा कि इतने सारे पुलिस वाले लगा रखे हैं। हम क्या आतंकवादी है, हमारे साथ दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 23








