मालदीव को रक्षा क्षेत्र में मदद देने को तत्पर भारत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मालदीव के रक्षा मंत्री मौमून ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
राजनाथ सिंह ने भारत की पड़ोसी प्रथम की नीति और सागर विजन के तहत मालदीव की रक्षा जरूरतों पर ध्यान देने पर जोर दिया है। भारत ने मालदीव को द्वीप देश को रक्षा तैयारी बढ़ाने में पूरी मदद देने पर तत्परता जताई है। सैन्य सुरक्षा के व्यापक सहयोग क्षेत्र में मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घास्सन मौमून ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।
सैन्य सुरक्षा के व्यापक सहयोग क्षेत्र में मालदीव के रक्षा मंत्री मोहम्मद घास्सन मौमून ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। भारत ने मालदीव को द्वीप देश को रक्षा तैयारी बढ़ाने में पूरी मदद देने पर तत्परता जताई है। 

दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत-मालदीव के समग्र आर्थिक और समुद्री सुरक्षा साझेदारी की संयुक्त रूपरेखा जारी करने के लिए एक साथ काम करने पर प्रतिबद्धता जताई है। 

सुरक्षा सहयोग पर गहन समीक्षा की

रक्षा मंत्रालय का कहना है कि दोनों रक्षा मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर गहन समीक्षा की है। राजनाथ सिंह ने भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति और ‘सागर’ विजन के तहत मालदीव की रक्षा जरूरतों पर ध्यान देने पर जोर दिया है।

सागर’ का अर्थ सुरक्षा और सभी क्षेत्रों में विकास से है। मौमून भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आए हैं और करीब आठ महीने पहले भारत ने चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जू की मांग पर अपने सभी सैन्य अफसरों को वापस बुला लिया था। इस पूरे प्रकरण से दोनों देशों के बीच काफी तनाव रहा है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें