
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी में शुक्रवार सुबह भयावह आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारण अभी कोई नुकसान नहीं हुआ है। आग बहुत ही भयावह थी जिसके कारण पूरा कंपनी जलकर राख हो गई। आग लगने की खबर मिलते ही फायर विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। स्थानीय पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में लग गई है।
बद्दी के इंडस्ट्रियल एरिया में आज तड़के भयावह आग लग गई। कंपनी का नाम समर्थ लाईफ सांईस है और यह एक फार्मा कंपनी है। आग इतनी भयावह थी कि पूरी कंपनी जलकर राख हो गई। हालांकि कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।
घटना के समय शिफ्ट शुरू नहीं हुई थी इसलिए कोई भी कर्मचारी अंदर नहीं था। सूचना मिलते ही फायर विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची और उन्होने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और आग पर काबू पा लिया। कंपनी मानपुरा में है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव कार्यों में लगी हुई है।
Author: Red Max Media
Post Views: 71








