उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो मैंने एक भाषण दिया, जिसमें मैंने कहा कि मैं कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटूंगा और मैं अपने लिए कुछ नहीं करूंगा, लेकिन मैं भी इंसान हूं भगवान नहीं जो गलतियां कर सकता है। 

पीएम ने कहा कि हम भी राजनीति में है, लेकिन हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं दूसरे राजनेताओं की तरह नहीं हूं, लेकिन मुझे भी मजबूरी में चुनावी भाषण देना पड़ता है।