दिल्ली कटरा वंदे भारत ५० दिन के लिए कैंसिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली कटरा वंदे भारत ५० दिन के लिए कैंसिल

दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत अगले 50 दिन तक रद्द रहेगी। इसकी जानकारी रेलवे ने दी है। यह ट्रेन 6 मार्च तक कैंसिल रहेगी।

दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत ट्रेन को करीब डेढ़ महीने के लिए कैंसिल कर दिया गया है। उत्तर रेलवे ने दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली वंदे भारत को 50 दिन के लिए कैंसिल किया है। वंदे भारत 16 जनवरी से 6 मार्च तक दिल्ली से कटरा नहीं जाएगी।

50 दिन तक रद्द रहेगी वंदे भारत ट्रेन

रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, सेमी हाई स्पीड ट्रेन 50 दिन तक सेवा में नहीं रहेगी। जम्मू तवी यार्ड के यार्ड रीमॉडलिंग के कारण ट्रेन को रद्द किया गया है। ट्रेन के रद्द होने से वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ सकती है। ट्रेन कैंसिल होने की वजह से यात्रियों को अन्य ट्रेनों और बसों का सहारा लेना पड़ सकता है।

यह वंदे भारत रद्द रहेगी

जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे ने राष्ट्रीय राजधानी को जम्मू-कश्मीर से जोड़ने वाली देश की दूसरी ट्रेन नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। ट्रेन संख्या (22439/22440) नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलती है। जिसे कैंसिल किया गया है। हालांकि, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली चलने वाली दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस (22477/22478) नियमित रूप से चलती रहेगी।

बता दें कि जम्मू यार्ड में नवीनीकरण कार्य के मद्देनजर यह जम्मू रेलवे स्टेशन से रद्द की गई 65 अन्य ट्रेनों का हिस्सा है। जम्मू स्टेशन पुनर्विकास परियोजना में सिग्नल प्रणाली को नया स्वरूप देना, प्लेटफ़ॉर्म का विस्तार करना और बहुत कुछ शामिल है।

दिल्ली से कटरा जाने में लगते हैं 8 घंटे

नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली और कटरा के बीच 655 किमी की दूरी 8 घंटे और 5 मिनट में तय करती है। यह ट्रेन अंबाला छावनी, लुधियाना जंक्शन, पठानकोट छावनी और जम्मू तवी में रुकती है। इस सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) द्वारा विकसित किया गया था और 3 अक्टूबर, 2019 को इसका उद्घाटन किया गया था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें