
श्रीनगर के बादामी बाग में सेना छावनी के अंदर शनिवार को आग लगने की घटना में एक गैर-स्थानीय नागरिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि छावनी में एक सिविल कैंटीन में आग लग गई जिससे कैंटीन के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा। इसमें हरियाणा के राजेश कुमार नामक एक सिविल ठेकेदार इस घटना में झुलस गया।
श्रीनगर के बादामी बाग में सेना छावनी के अंदर शनिवार को आग लगने की घटना में एक गैर-स्थानीय नागरिक की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि छावनी में एक सिविल कैंटीन में आग लग गई, जिससे कैंटीन के ढांचे को भी नुकसान पहुंचा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के राजेश कुमार नामक एक सिविल ठेकेदार इस घटना में झुलस गया। अधिकारियों ने बताया कि उसे पास के सेना के 92 बेस अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए रेडमैक्स न्यूज़ के साथ।
Author: Red Max Media
Post Views: 19








