नीरज चोपड़ा ने गुपचुप रचाई शादी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत के सुपर स्टार एथलीट नीरज शादी के बंधन में बंध गए हैं
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ओलंपिक में भारत के लिए जैवलिन में दो मेडल जीतने वाले पहले प्लेयर हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में गोल्ड और पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। अब भारत के सुपर स्टार एथलीट नीरज शादी के बंधन में बंध गए हैं और उन्होंने सात फेरे ले लिए हैं। उनकी शादी हिमानी नाम की लड़की से हुई है। उन्होंने अपनी शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। 
सोशल मीडिया पर शेयर की फोटोज

नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया। इसके बाद उन्होंने नीरज और हिमानी लिखकर दिल वाली इमोजी बनाई है। उन्होंने शादी निजी समारोह और करीबी दोस्तों  और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में की है। उनकी होने वाली दुल्हन का नाम हिमानी है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें