कर्नाटक में फैक्ट्री का बायलर फटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक में फैक्ट्री का बायलर फटा
कर्नाटक के तुमकुरु स्थित अंतरासनहल्ली औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री के बायलर में मंगलवार को विस्फोट हो गया। इसमें दो श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार विस्फोट शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। चावल की भूसी के तेल की फैक्ट्री में बायलर में विस्फोट हो गया जिससे श्रमिक ऊंचाई से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।
 कर्नाटक के तुमकुरु स्थित अंतरासनहल्ली औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री के बायलर में मंगलवार को विस्फोट हो गया। इसमें दो श्रमिकों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बिहार के चंदन शर्मा और संतोष के रूप में हुई है।

 

पुलिस के अनुसार, विस्फोट शाम करीब साढ़े पांच बजे हुआ। चावल की भूसी के तेल की फैक्ट्री में बायलर में विस्फोट हो गया, जिससे श्रमिक ऊंचाई से नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें