
सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसे की खबर है। इस दुर्घटना में नौ भारतीयों की मौत हो गई है। इस घटना पर भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने गहरा दुख जताया है। इसी बीच भारतीय दूतावास पीड़ित परिवारों और अधिकारियों के निरंतर संपर्क में है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। दुर्घटना पश्चिमी सऊदी अरब के जीजान के पास हुई।
पश्चिमी सऊदी अरब के जीजान में एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। जेद्दा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। दूतावास ने कहा कि वह पूरी सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों तथा पीडि़त परिवारों के संपर्क में है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वह दुर्घटना और जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर ‘दुखी’ हैं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा
अधिकारियों और पीड़ित परिवारों के संपर्क में: दूतावास
दूतावास ने ‘एक्स’ पर कहा ‘हम सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जीजान के पास एक सड़क दुर्घटना में नौ भारतीय नागरिकों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। पीडि़त परिवारों के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। जेद्दा स्थित भारतीय का महावाणिज्य दूतावास पूरी सहायता प्रदान कर रहा है और अधिकारियों तथा परिवारों के संपर्क में है।
क्षिणी पोर्ट से जिजान जा रही थी बस
भारतीय मिशन के अनुसार जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर बताया कि ‘दुर्घटना पश्चिमी क्षेत्र में जिजान के पास हुई। हादसे का शिकार हुए लोग दक्षिण पोर्ट से जिजान बस से जा रहे थे। तभी बस की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में 15 मजदूरों की मौत की खबर है। इनमें 9 भारतीय शामिल थे।
नेपाल और घाना के मजूदर भी मृतकों में शामिल
इसके अलावा जिन अन्य देशों के मजदूर शामिल थे उनमें भारत के पड़ोसी देश नेपाल के 3 और अफ्रीकी देश घाना के भी 3 नागरिक शामिल थे। बस में कुल 26 लोग सवार थे। अधिकारियों ने मृतक के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
Author: Red Max Media
Post Views: 27








