ग्रीस में बड़ी आपदा की आहट!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतीकात्मक तस्वीर

3 दिनों में महसूस किए गए भूकंप के 200 से ज्यादा झटके!

ग्रीस के सेंटोरिनी द्वीप और उसके आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों में 200 से अधिक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इनमें सबसे शक्तिशाली झटका 4.6 तीव्रता का था। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है।

ग्रीस के खूबसूरत द्वीप सेंटोरिनी में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। भूकंप के झटकों की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत है। पर्यटकों के पसंदीदा ग्रीस के इस इलाके में शुक्रवार से रविवार तक 200 से ज्यादा बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सबसे तेज भूकंप की तीव्रता 4.6 तक मापी गई है। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है।

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। प्रशासन ने लोगों से इनडोर समारोहों से बचने और राजधानी के पुराने पोर्ट सहित कई बंदरगाहों से दूर रहने की अपील की है। सेंटोरिनी कई फॉल्ट लाइनों पर स्थित है और यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी सेंटोरिनी आईलैंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

हरा साल आते हैं 34 लाख से ज्यादा पर्यटक 

लगातार भूकंपीय गतिविधियों के बाद भी इस आईलैंड पर पर्टकों की संख्या पर असर नहीं पड़ता है। आईलैंड पर 20 हजार से ज्यादा लोग रहते हैं। वहीं, हर साल यहां 34 लाख से ज्यादा टूरिस्ट घूमने के लिए आते हैं। इसे छुट्टियों के लिए बेस्ट डेस्टीनेशन माना जाता है। सेंटोरिनी हेलेनिक ज्वालामुखी आर्क का हिस्सा है, जो यूरोप के सबसे सक्रिय ज्वालामुखी क्षेत्रों में से एक है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें