भारत आएगा रूस का महाबली Su-57 लड़ाकू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत आएगा रूस का महाबली ‘Su-57’ लड़ाकू विमान
एयरो इंडिया 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। एयरो इंडिया का आयोजन 10 फरवरी से शुरू होगा और 5 दिनों तक चलेगा। येलहंका एयर फोर्स स्टेशन में होने वाले इस एयरो शो में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे भारत की तस्वीर देखने को मिलेगी। ये शो दुनिया को भारत की हवाई ताकत का परिचय करवाएगा। सोमवार को हिंदुस्तान की ताकत की तस्वीरें देखने को मिलेगी। इस एयरो शो के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल किया जा रहा है। ये रिहर्सल सिर्फ बानगी है। सोमवार को बेंगलुरु के इतिहास में जांबाजी की एक नई कहानी लिखी जाएगी। वहीं, खबर सामने आई है कि इस एयरो शो में रूस अपने सबसे घातक लड़ाकू विमान सुखोई- Su-57 को भी भेज रहा है।

पहली बार भारत आएगा Su-57

इस बार एयरो शो में रूस का दम भी देखने को मिलेगा। भारत में रूसी दूतावास ने ये जानकारी दी है कि पहली बार रूस के सबसे एडवांस्ड फाइटर जेट सुखोई-57 भारत आ रहा है। रूस लगातार Su-57 की ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा है। Su-57 की स्पीड 2600 km/hr है, Su-57 में 12 हार्डप्वाइंट्स हैं, छह अंदर और छह बाहर, इसमें कई शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग रेंज के हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, गाइडेड एरियल बम लग सकते हैं।

Su-57 की खूबियां

Su-57 का स्टेल्थ सिस्टम बिना स्पीड कम किए और बिना मैन्यूवरिबिलिटी को नुकसान पहुंचाए काम करता है,इससे कॉम्बैट में और बचकर निकलने में फायदा मलता है। रूसी फाइटर जेट एक मल्टी-रोल फाइटर जेट है। यह कई तरह के ऑपरेशन कर सकता है। एयर सुपीरियरिटी से लेकर स्ट्राइक मिशन तक हर काम को करने में माहिर इस Su-57 फाइटर जेट की कॉम्बैट रेंज 1250 किलोमीटर है। ये अधिकतम 66 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। Su-57 सुपरसोनिक है।  इसकी सुपरसोनिक रेंज 1500 KM है। इस फाइटर जेट की लंबाई 65.11 फीट, विंगस्पैन 46.3 फीट और ऊंचाई 15.1 फीट है।

वायुसेना ने की रिहर्सल

पिछले कुछ सालों में भारतीय वायुसेना कितनी मजबूत और आत्मनिर्भर हुई है उसकी एक झलक रिहर्सल में देखने को मिली। रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भर भारत की तस्वीर को दिखाते हुए HAL ने अपने एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ALH, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर LUH को जोड़कर एक आत्मनिर्भर फॉर्मेशन तैयार की है जिसकी एक झलक फुल ड्रेस रिहर्सल में भी देखने को मिली। रिहर्सल के दौरान हमारे अपने हल्के लड़ाकू विमान LCA तेजस ने हैरत अंगेज हवाई करतब दिखाकर लोगों को मोह लिया तो वहीं सुखोई 30 ने भी बेंगलुरू के आसमान में अपना दम दिखाया है। आधुनिक हल्के लड़ाकू विमान राफेल की आसमान में गर्जना का भी लोगों को बेसब्री से इंताजर है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें