मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद केंद्र का बड़ा फैसला
मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। इससे पहले राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने पार्टी विधायकों के साथ कई दौर की चर्चा की है लेकिन गतिरोध बरकरार है। पिछले दो दिन में संबित राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से दो बार मिल चुके हैं।
 मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। इससे पहले राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।इस्तीफे के बाद भाजपा के पूर्वोत्तर प्रभारी संबित पात्रा ने पार्टी विधायकों के साथ कई दौर की चर्चा की है, लेकिन अब भी गतिरोध बरकरार है। पिछले दो दिन में संबित राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से दो बार मिल चुके हैं।

भाजपा नहीं तय कर पाई नया सीएम फेस

भाजपा नए सीएम का चेहरा अब तक तय नहीं कर पाई है। कांग्रेस विधायक थोकचोम लोकेश्वर ने संबित के राज्य दौरे के उद्देश्य पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों से चर्चा कर संबित को नए सीएम की नियुक्ति में अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।12वीं मणिपुर विधानसभा का पिछला सत्र 12 अगस्त 2024 को संपन्न हुआ था, जबकि 10 फरवरी से शुरू होने वाले सातवें सत्र को राज्यपाल निरस्त कर चुके हैं।

प्रतिबंधित संगठन के छह सदस्य गिरफ्तार

मणिपुर में तीन प्रतिबंधित संगठनों के छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इंफाल पश्चिम में बुधवार को कांग्लेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के चार कैडरों को गिरफ्तार किया गया।

बुधवार को ही इंफाल पश्चिम के ओकराम लेकाई से प्रेपाक के एक सदस्य और काकचिंग के एरुंपाल क्षेत्र से केसीपी (सिटी मैतेई) के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया। इस बीच, मणिपुर पुलिस ने जाली दस्तावेज के आधार एक्टिवेटेड सिम कार्ड बेचने के आरोप में एफआइआर दर्ज की है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें