हर्षवर्धन सपकाल बने महाराष्ट्र कांग्रेस के नएअध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हर्षवर्धन सपकाल और नाना पटोले

हर्षवर्धन सपकाल बने महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष, नाना पटोले पर गिरी गाज;

महाराष्ट्र कांग्रेस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल केंद्रीय नेतृत्व ने हर्षवर्धन सपकाल को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव लड़ा गया, जिसमें कांग्रेस पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से नाना पटोले को हटा दिया गया है और तत्काल प्रभाव से ये जिम्मेदारी हर्षवर्धन सपकाल को दे दी गई है। एआईसीसी द्वारा जारी लेटर के मुताबिक,  हर्षवर्धन सपकाल को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं विजय नामदेवराव वडेट्टीवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने जारी किया नोटिस

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा जारी नोटिफिकेशन में लिखा गया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने हर्षवर्धन सपकाल को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी निवर्तमान अध्यक्ष नाना पटोले के योगदान की सराहना करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने विजय नामदेवराव वडेट्टीवार को तत्काल प्रभाव से महाराष्ट्र में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्त करने की भी मंजूरी दे दी है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा इस नोटिफिकेशन जारी किया गया है।’ बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली बुरी हार के बाद यह पहला एक्शन लिया गया है, जिसमें नाना पटोले को साइड कर दिया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें