ट्रंप प्रशासन का सख्त एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यू एस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प

अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने संघीय विमानन प्रशासन के सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करनी शुरू कर दी है। रोनाल्ड रीगन वॉशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट पर पिछले महीने हुए हादसे के बाद इस तरह का सख्त कदम उठाया गया है।

अमेरिका में संघीय विमानन प्रशासन के कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने जनवरी में रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई घातक दुर्घटना के कुछ सप्ताह बाद यह कदम उठाया है।

‘प्रोफेशनल एविएशन सेफ्टी स्पेशलिस्ट्स यूनियन’ के अध्यक्ष डेविड स्पेरो ने एक बयान में कहा कि प्रोबेशनर कर्मचारियों को शुक्रवार देर रात ईमेल भेजे गए जिसमें उन्हें सूचित किया गया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। एक हवाई यातायात नियंत्रक ने ‘एपी’ को बताया कि इनमें एफएए रडार, लैंडिंग और नौवहन के रखरखाव संबंधी काम पर रखे गए कर्मचारी शामिल हैं।

हवाई यातायात प्रभावित नहीं

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस फैसले से कोई भी हवाई यातायात नियंत्रक प्रभावित नहीं हुआ है और एजेंसी ने ‘‘अहम सुरक्षा कार्यों से जुड़े कर्मचारियों की नौकरी बहाल रखी है।’’ राष्ट्रीय हवाई यातायात नियंत्रक संगठन ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि वह ‘‘संघीय कर्मचारियों की बर्खास्तगी से विमानन सुरक्षा, राष्ट्रीय हवाई प्रणाली और कर्मचारियों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण कर रहा है।’’ स्पेरो ने कहा कि कर्मचारियों को निकालने के कारण नहीं बताए गए हैं।

हेलीकॉप्टर और विमान में हुई थी टक्कर

अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस के यात्री जेट के बीच 29 जनवरी को टक्कर हुई थी। घटना की जांच अभी जारी है। हादसे में विमान और हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें