
महाकुंभ के समापन के मौके पर सीएम योगी गुरुवार को प्रयागराज का दौरा करेंगे। CM योगी महाकुंभ का औपचारिक समापन करेंगे और सबको धन्यवाद करेंगे। महाकुंभ में सफाई कर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान किया जाएगा और स्वच्छ कुंभ कोष, आयुष्मान योजना प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।
सीएम योगी के कार्यक्रम की लिस्ट
- सीएम योगी लखनऊ से सुबह 11.30 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और शाम 7 बजे प्रयागराज से रवाना होंगे।
- प्रयागराज में सीएम योगी, नाविकों, UPSRTS चालकों से संवाद करेंगे।
- हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे।
- डिजिटल मीडिया सेंटर में मीडियाकर्मियों से संवाद कार्यक्रम करेंगे।
- महाकुंभ में तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद कार्यक्रम करेंगे।
- प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से संवाद करेंगे।
Author: Red Max Media
Post Views: 46








