
भारत ने यूएन में पाकिस्तान को एक बार फिर से धोया है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान को अपनी सनक से उबरना चाहिए। लोकतांत्रिक मूल्यों का उल्लंघन अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न पाकिस्तान की नीतियों का हिस्सा है। संयुक्त राष्ट्र से प्रतिबंधित आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान उपदेश न दे तो अच्छा है। भारत ने यह भी कहा कि पाकिस्तान ओआईसी का समय बर्बाद कर रहा है।
झूठ फैलाने में जुटा पाकिस्तान
ओआईसी का समय बर्बाद कर रहा फेल देश
त्यागी ने आगे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ओआईसी का समय एक फेल देश बर्बाद कर रहा है। यह देश अंतरराष्ट्रीय सहायता पर जीवित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की बयानबाजी पाखंड, अमानवीयता और अक्षमता से भरी हुई है। भारत लोकतंत्र, प्रगति और अपने लोगों के लिए सम्मान सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। इन मूल्यों से पाकिस्तान को सीखना चाहिए।
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत के अंग रहेंगे
क्षितिज त्यागी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग बने रहेंगे। पिछले कुछ वर्षों में जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक प्रगति अपने आप में बहुत कुछ कहती है। ये सफलताएं दशकों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से पीड़ित इस क्षेत्र में सामान्य स्थिति लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर लोगों के भरोसे का प्रमाण हैं।
उपदेश न दे पाकिस्तान
भारत ने किया उत्तर देने के अधिकार का इस्तेमाल
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने उत्तर देने के अधिकार का इस्तेमाल किया और कहा कि यह टिप्पणी पाकिस्तान के झूठ फैलाने का जवाब है। इससे पहले 19 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पार्वथानेनी हरीश ने कहा था कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा।








