अमेरिका में होगी सरकारी कर्मचारियों की छंटनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डोनाल्ड ट्रम्प

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसलों से अमेरिका में हड़कंप मचा हुआ है। अब एक बार फिर ट्रंप के प्रशासन की ओर से नया सर्कुलर जारी किया गया है। इस सर्कुलर में कहा गया है कि सरकार अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही है।

अमेरिका में संघीय एजेंसियों को कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने के लिए योजनाएं विकसित करनी होंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन की ओर से भेजे गए एक सर्कुलर में यह कहा गया है। इस सर्कुलर में सरकारी कार्यबल को कम करने की प्रशासन की मंशा को स्पष्ट किया गया है। हजारों प्रोबेशनर कर्मचारियों को पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया है और अब प्रशासन सिविल सेवा अधिकारियों पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है।

सर्कुलर के अनुसार एजेंसियों को 13 मार्च तक अपनी योजनाएं प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। इससे ना केवल कर्मचारियों की छंटनी होगी बल्कि कई पद पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगे। इसका परिणाम सरकारी कामकाज के तरीके में व्यापक बदलाव हो सकता है।

‘सरकार अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही है’

‘व्हाइट हाउस’ के प्रबंधन और बजट कार्यालय के निदेशक रसेल वॉट और मानव संसाधन एजेंसी के रूप में काम करने वाले कार्मिक प्रबंधन कार्यालय के कार्यकारी निदेशक चार्ल्स एजेल के सर्कुलर में कहा गया है, ‘‘संघीय सरकार अकुशल कर्मचारियों का बोझ ढो रही है। ये कर्मचारी अमेरिकी जनता के लिए परिणाम नहीं दे रहे हैं।’’

ट्रंप ने दिए थे संकेत

ट्रंप ने कर्मचारियों की छंटनी का संकेत एक कार्यकारी आदेश में दिया था, जिस पर उन्होंने एलन मस्क के साथ हस्ताक्षर किए थे। ‘फेडरल रीयल एस्टेट’ का प्रबंधन करने वाले ‘सामान्य सेवा प्रशासन’ ने हाल ही में कहा था कि कर्मचारियों की संख्या में कटौती की जा रही है। यह सर्कुलर ऐसे समय में आया है जब ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट की है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें