रूस का अमेरिका से विमान सेवा शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रूस का अमेरिका से विमान सेवा शुरू

ट्रंप ने जेलेंस्की को दिया झटका, रूस का अमेरिका से विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव;

रूस ने अमेरिका से सीधी विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। रूस के विदेश मंत्रालय ने वार्ता को तत्वपरक बताया है। कहा दोनों देश आर्थिक संबंधों को फिर से शुरू करने और दूतावासों की गतिविधियों को बढ़ाने पर सहमत हैं।इस्तांबुल में दोनों देशों के राजनयिकों ने दूतावासों की स्थिति को सामान्य बनाने पर वार्ता की है। इन दोनों क्षेत्रों के लिए प्रक्रियागत तरीके से कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

एक तरफ वाशिंगटन ओवल ऑफिस में जेलेंस्की के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप की जोरदार बहस हो गई, जिसके बाद ट्रंप ने जेलेंस्की को घर जाने को बोल दिया। वहीं,  रूस ने अमेरिका से सीधी विमान सेवा शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रस्ताव गुरुवार को तुर्किये के इस्तांबुल शहर में दोनों देशों के शीर्ष अधिकारियों की बैठक में रखा गया लेकिन अमेरिका ने अभी इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। 

ट्रंप ने पुतिन से की थी बात
विदित हो कि 12 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर हुई डेढ़ घंटे की बातचीत के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में सुधार का सिलसिला बना हुआ है।

इसके बाद वैश्विक मंचों पर अमेरिका ने रूस के खिलाफ एक भी टिप्पणी नहीं की है और न ही ऐसी किसी टिप्पणी का समर्थन किया है। इस्तांबुल में दोनों देशों के राजनयिकों ने दूतावासों की स्थिति को सामान्य बनाने पर वार्ता की है।

दोनों देश महसूस कर रहे हैं कि संबंधों को सामान्य बनाया जाए
आपसी संबंधों में तनाव आने से बीते वर्षों में दोनों ही देशों के दूतावासों में राजनयिकों की संख्या लगातार कम होती गई। लेकिन अब दोनों देश महसूस कर रहे हैं कि संबंधों को सामान्य बनाने के लिए दूतावासों की कार्यप्रणाली को सुचारु बनाया जाना चाहिए। 

रूस के विदेश मंत्रालय ने वार्ता को तत्वपरक बताया है। कहा, दोनों देश आर्थिक संबंधों को फिर से शुरू करने और दूतावासों की गतिविधियों को बढ़ाने पर सहमत हैं। इन दोनों क्षेत्रों के लिए प्रक्रियागत तरीके से कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।इससे पहले रियाद में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने बैठकर आपसी संबंधों को सामान्य बनाने का फैसला किया था। विदित हो कि फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिका ने रूस से हवाई संपर्क खत्म कर दिया था, साथ ही तमाम तरह के आर्थिक और कूटनीतिक प्रतिबंध लगा दिए थे।

व्हाइट हाउस ने रूसी सरकारी मीडिया रिपोर्टर के ओवल ऑफिस में प्रवेश पर लगाई रोक
व्हाइट हाउस ने रूसी सरकारी मीडिया तास के रिपोर्टर को शुक्रवार को ओवल आफिस में प्रवेश नहीं करने दिया। व्हाइट हाउस के अधिकारी ने कहा कि रूसी सरकारी मीडिया एजेंसी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की बैठक को कवर करने की अनुमति नहीं दी गई है। इसलिए रूसी सरकारी मीडिया इस बैठक का मीडिया कवरेज नहीं कर सकेगा।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें