
सीएम योगी अपने नोएडा दौरे पर हैं। यहां वह जनपद गौतम बुद्ध नगर के नोएडा में माइक्रोसॉफ्ट के कार्यालय के भूमि पूजन एवं MAQ Software के नवीन कार्यालय के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह नए युग की शुरुआत है। पिछले आठ साल में यूपी में हमारी सराकर ने उत्तर प्रदेश को नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के रूप में प्रस्तुत करने में सफलता प्राप्त की है। यूपी में देश की आबादी का सबसे बड़ा स्किल हमारे पास मौजूद था, उसमें स्पीड नहीं थी। स्किल को स्पीड से जोड़ने का काम पिछले आठ साल में उत्तर प्रदेश की सरकार ने किया है।
सीएम योगी ने कहा कि आज मोबाइल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग में 65 फीसदी हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है जबकि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश 55 फीसदी भागीदारी के साथ देश में नंबर वन पर है। यूपी का नोएडा और ग्रेटर नोएडा तेजी से इलेक्ट्रॉनिक मैन्यूफैचरिंग के हब के रूप में उभरा है और इस दिशा में हम लोगों ने तेजी के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश में हम लोगों ने जो भी कदम बढ़ाए हैं आज उसके बहुत सारे परिणाम आए हैं। हाल ही में महाकुंभ प्रयागराज एआई का सबसे बड़ा केंद्र बनकर उभरा है। हमने इस पूरे महाकुंभ के दौरान इस तकनीक का उपयोग किया। महाकुंभ में 66 करोड़ लोग आए और वापस भी गए।
इसी तरह से डिजिटल गवर्नेंस के राह में भी प्रदेश सरकार द्वारा कदम बढ़ाए गए हैं।
Author: Red Max Media
Post Views: 62








