6 महिलाओं ने संभाले PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

6 महिलाओं ने संभाले PM मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स
प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 6 प्रेरक महिलाओं को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स संभालने की जिम्मेदारी दी। इन महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे शतरंज, विज्ञान, ग्रामीण उद्यमिता, और समावेशी गतिशीलता में योगदान दिया है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया महिला अकाउंट्स को संभालने की जिम्मेदारी 6 प्रेरक महिलाओं को दी गई है। इसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने की कोशिश की है। इस अनूठे कदम ने इन असाधारण महिलाओं को अपने शानदार सफर, उपलब्धियों और चुनौतियों को राष्ट्र के साथ साझा करने का अनूठा अवसर दिया है। ये महिलाएं देश के अलग-अलग कोनों से हैं, जिनमें दक्षिण, उत्तर, पूर्व, पश्चिम और मध्य भारत शामिल हैं।

देश के अलग-अलग इलाकों से रखती हैं ताल्लुक

वैशाली रमेशबाबू तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से, डॉक्टर अंजलि अग्रवाल दिल्ली से, अनीता देवी बिहार के नालंदा से, एलिना मिश्रा ओडिशा के भुवनेश्वर से, अजयता शाह राजस्थान से और शिल्पी सोनी मध्य प्रदेश के सागर जिले से ताल्लुक रखती हैं। एक तरफ जहां 4 महिलाओं ने अपने अनुभव व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत किए, वहीं उनमें से दो, शिल्पी और एलिना, ने संयुक्त रूप से अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। ये महिलाएं खेल, ग्रामीण उद्यमिता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न विविध क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं। आइए, इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vaishali Rameshbabu, International Women's Day

वैशाली रमेशबाबू- शतरंज की प्रतिभाशाली खिलाड़ी वैशाली 6 साल की उम्र से ही उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। खेल के प्रति उनके समर्पण का ही नतीजा है कि 2023 में उन्होंने शतरंज के ग्रैंडमास्टर का प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया। उन्होंने महिला विश्व ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप 2024 में कांस्य पदक जीता। वह अपनी रणनीतिक प्रतिभा और दृढ़ता के साथ वैश्विक मंच पर भारत को गौरवान्वित करती रहती हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें