नालंदा में डीटीओ के घर छापेमारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नालंदा में डीटीओ के घर छापेमारी में मिली अकूत संपत्ति
 नालंदा में जिला परिवहन पदाधिकारी(DTO) अनिल कुमार दास के स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने छापेमारी की। लगभग 11 घंटे के लंबी छापेमारी के बाद विजिलेंस की टीम अनिल कुमार दास के घर से पटना के लिए रवाना हो गई। विजिलेंस की टीम ने बताया कि छापेमारी में लगभग एक करोड़ के आभूषण, एक करोड़ के जमीन के कागजात के अलावा लगभग 15000 नगद रुपए भी जप्त किया गया है। 
जिला परिवहन पदाधिकारी को साथ ले गई विजिलेंस की टीम

छापेमारी के बाद विजिलेंस की टीम जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार दास को अपने साथ ले गई है। हालांकि अनिल कुमारी की गिरफ्तारी हुई है या नहीं, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। नालंदा जिले के अलावा स्पेशल विजिलेंस की टीम पटना और अन्य जिले में भी छापेमारी की है। आपको बता दें कि आय से अधिक संपत्ति मामले को लेकर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम लगभग 7:00 बजे बिहार शरीफ स्थित जिला परिवहन पदाधिकारी के निजी आवास पहुंची थी।

शुक्रवार सुबह से शुरू हुई छापेमारी

जानकारी के अनुसार, स्पेशल विजिलेंस यूनिट की छह सदस्यीय टीम ने शुक्रवार सुबह नालंदा जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) अनिल कुमार दास के आवास पर छापेमारी की। अनिल कुमार दास वर्तमान में बिहारशरीफ में एक किराए के मकान में रह रहे हैं। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति मामले से जुड़ी बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच SVU की दो गाड़ियां बिहारशरीफ के अंबेर स्थित DTO के आवास पर पहुंचीं। छापेमारी के लिए छह सदस्यीय टीम भेजी गई, जिसका नेतृत्व डीएसपी चंद्र भूषण सिंह ने किया।

अनिल कुमार दास के खिलाफ दर्ज है आय से अधिक संपत्ति का मामला 

सूत्रों के अनुसार, अनिल कुमार दास के खिलाफ पहले ही आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था, जिसमें लगभग 94 लाख रुपये की संपत्ति का विवरण सामने आया था। इसके पूर्व अनिल कुमार दास मुजफ्फरपुर में एसडीओ के पद पर सेवा दे चुके हैं। फिलहाल नालंदा जिले में 2023 से जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं।

 

 

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें