ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला कनाडा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला कनाडा, पब में हुई फायरिंग में कम से कम 12 लोग घायल
कनाडा ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया है। यह गोलीबारी एक पब में की गई है। अचानक गोलियां चलने से पब में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। इसमें 12 लोग घायल हो गए हैं।

कनाडा में पूर्वी टोरंटो के एक पब में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। इस घातक गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्कारबोरो टाउन सेंटर मॉल के निकट शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गये। कनाडा पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अब भी फरार है, जिसके बारे में खोजबीन की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। विस्तृत विवरण का अभी इंतजार किया जा रहा है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें