मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं,
पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि ये पावन पर्व लोगों के जीवन में एकता के रंग को और गहरा करे। बता दें कि देश में होली का पर्व 14 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं राष्ट्रपति मुर्मू ने भी सभी को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली से भाईचारा बढ़ने के साथ ही विविधता में एकता के मूल्यों की स्थापना होती है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने होली की पूर्व संध्या पर रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं सभी नागरिकों को दी हैं। हिंदुओं के इस पावन पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि यह त्योहार सभी देशवासियों में एकता के रंग को और गहराता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को अपने संदेश में कहा कि यह पावन पर्व आनंद से भरा उत्सव है और इसे मनाने से नए उत्साह का संचार होता है और हरेक का जीवन ऊर्जा से भर जाता है। रंग और उत्सवों का यह त्योहार शुक्रवार को मनाया जाएगा। 

राष्ट्रपति ने भी दी शुभकामनाएं

इसी तरह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देश और विदेश में बसे सभी भारतीयों को होली का बधाई संदेश देते हुए कहा कि रंगों के त्योहार से एकता की भावना बढ़ती है। होली से भाईचारा बढ़ने के साथ ही विविधता में एकता के मूल्यों की स्थापना होती है।

उन्होंने कहा कि खुशियों के इस त्योहार से बुराई पर अच्छाई की जीत का भी संदेश मिलता है। उन्होंने कहा कि रंगों के इस त्योहार से आपके जीवन में भी आनंद और समृद्धि आए। 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें