
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम ने दूसरी बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम किया। डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से मात दी।
को WPL 2025 जीतने के बाद कितना इनाम मिला?
.jpg)
इस तरह दोनों टीमें मालामाल हो गईं। टूर्नामेंट में नंबर-3 पर अपना सफर खत्म करने वाली यानी एलिमिनेटर मैच में हारने वाली गुजरात जायंट्स को 1 से डेढ़ करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा।
Delhi Capitals का एक बार फिर खिताब जीतने का टूटा सपना
WPL 2025 के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 149 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। मुंबई ने 8 रन से इस मैच को अपने नाम किया।
मुंबई इंडियंस ने इस तरह डब्ल्यूपीएल में दूसरी बार खिताब अपने नाम किया, जबकि लगातार तीसरे सीजन में डब्ल्यूपीएल फाइनल खेल रही दिल्ली कैपिटल्स का एक बार फिर से खिताब जीतने का सपना टूट गया।
फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने 14 रन के अंदर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur MI) ने नट साइवर-ब्रंट के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की। ब्रंट ने 28 गेंदों पर 30 रन बनाए। वहीं, कप्तान हरमनप्रीत कौन ने 44 गेंदों पर 66 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान मुंबई की कप्तान ने 9 चौके और 2 छक्के ठोके।








