सुनीता और विल्मॉर की घर वापसी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुनीता और विल्मॉर की घर वापसी

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष यान में सवार, सामान पैक किया, साथियों को लगाया गले… NASA का लाइव टेलिकास्ट शुरू

नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता और बुच विल्मोर अंतरिक्ष यान में सवार हो चुके हैं। सुनीता विलियम्स का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन छोड़ने को लेकर नासा ने वीडियो भी शेयर किया है। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होगा और वो कल पृथ्वी पर लौटेंगे। नासा के वीडियो में दोनों क्रू9 के स्पेस स्टेशन से प्रस्थान करने की तैयारी करते दिखे।

सुनीता विलियम्स अब धरती पर वापसी को तैयार हैं। नौ महीने से ज्यादा समय तक अंतरिक्ष में फंसे रहने के बाद, नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता और बुच विल्मोर अंतरिक्ष यान में सवार हो चुके हैं। 

17 घंटे का होगा सफर
सुनीता विलियम्स का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) छोड़ने को लेकर नासा ने वीडियो भी शेयर किया है। अंतरिक्ष यात्रियों का ये सफर 17 घंटे का होगा और वो कल पृथ्वी पर लौटेंगे। 

सुनीता विलियम्स कल फ्लोरिडा तट पर उतरेंगी 

विल्मोर, विलियम्स और दो अन्य अंतरिक्ष यात्री आज सुबह आईएसएस से अनडॉक हो गए और कल यानी गुरुवार को सुबह 3:30 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा तट पर उतरने वाले हैं।

स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन से कर रहे वापसी

अंतरिक्ष यात्री दल निक हेग और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव के साथ स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार होकर पृथ्वी पर वापस आएगा।

सामान पैक करते दिखे दोनों

जैसे ही नासा लाइव हुआ, निक हेग, सुनी विलियम्स , बुच विल्मोर और अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव को क्रू9 के स्पेस स्टेशन से प्रस्थान करने की तैयारी करते हुए सामान पैक करते और हैच बंद करते हुए देखा गया।

नासा दिखा रहा लाइव टेलिकास्ट

बता दें कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा स्पेसएक्स क्रू-9 के अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से पृथ्वी पर लौटने का लाइव कवरेज दिखा रहा है। इससे पहले नासा और स्पेसएक्स ने एजेंसी के क्रू-9 मिशन की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी के लिए फ्लोरिडा के तट पर मौसम और स्पलैशडाउन स्थितियों का आकलन करने के लिए रविवार को मुलाकात की थी।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें