डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से फोन पर बात की

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डोनाल्ड ट्रम्प एंड व्लादमीर पुतिन

क्या खत्म होने वाला है रूस-यूक्रेन युद्ध! ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बात, जानिए मॉस्को से क्या चाहता है अमेरिका

तीन साल पूरे होने के बाद भी रूस-यूक्रेन का युद्ध अभी तक चल रहा है। ट्रंप से जेलेंस्की की बातचीत के बाद रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले भी तेज कर दिए हैं। वहीं, अब डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच मंगलवार को फोन पर बात हुई। दोनों शीर्ष नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बातचीत हुई है। ये जानकारी व्हाइट हाउस की ओर से दी गई है।

पुतिन से युद्धविराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर चाहते है अमेरिका

व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन रूसी राष्ट्रपति पुतिन से युद्ध को समाप्त करने के संभावित मार्ग के रूप में 30 दिन के युद्धविराम प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने के लिए राजी करना चाहता है।

जब यूक्रेनी अधिकारी पहुंचे थे सऊदी अरब

मंगलवार को ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई बात पिछले हफ्ते यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा सऊदी अरब में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के नेतृत्व में वार्ता के दौरान व्हाइट हाउस के प्रस्ताव पर सहमति जताने के बाद हुई है।

जेलेंस्की को रूस पर है संदेह

हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को अभी भी संदेह है कि पुतिन शांति के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार हमला कर रही है।

ट्रंप को रूस से इन मुद्दों भी करनी थी बात

रूस-यूक्रेन युद्ध को तीन साल हो चुके हैं। अब तक इसमें भारी जनहानि और बुनियादी ढांचे का विनाश हो चुका है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बातचीत से पहले संकेत दिए थे कि उन्हें पुतिन के साथ भूमि और बिजली संयंत्रों पर चर्चा करने की उम्मीद है, जिन्हें तीन साल के युद्ध के दौरान जब्त कर लिया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें