दिल्ली के इस इलाके में लगी भीषण आग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इस आग में 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी जलकर खाक हो गई हैं।
दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में देर रात भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस आग में 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी जलकर खाक हो गई हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में सोमवार की रात भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में बड़े स्तर पर नुकसान हुआ है। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भीषण आग लगने से कम से कम 30 झुग्गियां, दो फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। आइए जानते हैं इस मामले को विस्तार से।

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं 

दिल्ली के द्वारका मोड़ इलाके में लगी आग के बारे में दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारियों ने बताया है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारी ने कहा- ‘‘हमें रात दो बजकर सात मिनट पर आग लगने की सूचना मिली और तुरंत दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग 1,200 वर्ग गज से अधिक क्षेत्र में फैल गई थी।’’

आग पर काबू पाया गया

दिल्ली फायर सर्विसेज के अधिकारी ने बताया है कि द्वारका मोड़ इलाके में लगी आग में 30 झुग्गियां, दो अस्थायी आइसक्रीम फैक्टरी और कुछ दुकानें जलकर खाक हो गईं है। आग पर तड़के तीन बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

इधर, झारखंड में चार बच्चों के जलकर मौत

दूसरी ओर झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सोमवार को एक मकान के पास रखे पुआल में आग लगने से चार बच्चों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। जब आग लगी, तब बच्चे पुआल के ढेर में खेल रहे थे। हंगामा मचने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें