9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर समेत चारों अंतरिक्ष यात्रियों की फ्लोरिडा के समंदर में सफल लैंडिंग।

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर सुरक्षित वापस लौटे। उनके साथ 2 अन्य साथियों ने भी सफल लैंडिंग की। नासा ने कहा मिशन पूरी तरह सफल रहा।

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद आज बुधवार को धरती पर वापस आ गए हैं। सभी अंतरिक्ष यात्रियों ने धरती पर सफल लैंडिंग कर ली है। पूरी टीम की मेडिकल जांच की जा रही है। नासा ने प्रेसवार्ता करके पूरे मिशन को सफल बताया है। नासा ने कहा कि सबकुछ प्लानिंग के मुताबिक हुआ और सभी अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

6:53 AM (IST)

मिशन सफल होने पर एलन मस्क ने किया ट्वीट

सुनीता विलियम्स समेत 4 अंतरिक्ष यात्रियों की सफल वापसी पर एलन मस्क ने ट्वीट किया है। उन्होंने स्पेसएक्स और नासा को मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का शुक्रिया भी अदा किया है।

6:43 AM (IST)

सुनीता और बुच को जांच के लिए ले जाया गया

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर फ्लोरिडा के तट पर उतरने के बाद स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल से बाहर निकाले गए और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। ये उनकी शुरुआती मेडिकल जांच का हिस्सा है।

5:24 AM (IST)

नासा ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की लैंडिंग को शानदार बताया

नासा ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की लैंडिंग को शानदार बताया

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें