मेरठ मर्डर केस सौरभ को मारकर साहिल के साथ डिस्को में गई थी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुस्कान और साहिल की डिस्को डांस की तस्वीर
मेरठ में पति की हत्या के बाद मुस्कान हिमाचल गई जहां पर उसने डिस्को बार में भी गई और जमकर डांस भी किया। मुस्कान ने वादियों का मजा भी लिया।

कोई इंसान इतना निष्ठुर है सकता है, इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। मेरठ में मुस्कान ने पति सौरभ को मारकर सारी हदें पार दी। सौरभ हत्याकांड में अब एक और नया खुलासा हुआ है। पति को मारकर हिमाचल प्रदेश घूमने जाने वाली मुस्कान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में मुस्कान और साहिल एक डिस्को में डांस करते देखे जा सकते हैं।

डिस्को में डांस का वीडियो वायरल

यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब साहिल और मुस्कान हिमाचल घूमने गए थे। वहीं दोनों ने डिस्को में डांस किया था। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हिमाचल प्रदेश के किसी डिस्को बार का है।

 

 

वादियों में बर्फबारी का मजा लेने की तस्वीर सामने आई

प्रेमी साहिल के साथ पति सौरभ की जिंदगी खत्म करने वाली मुस्कान की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। तस्वीरों में देखा जा रहा है कि मुस्कान बर्फबारी का आनंद ले रही है। लगभग नौ साल मुस्कान सौरव के साथ रही, लेकिन पल भर में उसने सौरभ के दिल को साहिल के लिए चीर दिया। पति की हत्या बाद मुस्कान जश्न मनाने शिमला, मनाली चली गई और वह वादियों में बर्फ के साथ अठखेलियाँ करती नजर आई।

हिमाचल में बर्फबारी का मजा लेती मुस्कान

हिमाचल में बर्फबारी का मजा लेती मुस्कान

 

सौरभ हत्याकांड के तार तांत्रिक क्रिया से जुड़ते नजर आ रहे

बता दें कि मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड के तार तांत्रिक क्रिया से जुड़ते नजर आ रहे हैं। हत्या की जांच में एक नया मोड़ आया है, जिसमें उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान किये जाने का शक गहरा गया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक तंत्र-मंत्र के दावों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों का आरोप है कि साहिल का अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के प्रति जुनून था।

सौरभ की मां ने भी किया ये दावा

सौरभ की मां रेणु देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या के पीछे तांत्रिक अनुष्ठान मुख्य कारण थे। उनका दावा है कि मुस्कान और साहिल दोनों ही इसमें शामिल थे। रेणु देवी ने आरोप लगाया, ‘‘मुस्कान और साहिल दोनों ही तांत्रिक अनुष्ठान करते थे। दोनों ने तंत्र-मंत्र करके मेरे बेटे की हत्या कर दी।’’ मुस्कान के माता-पिता कविता और प्रमोद रस्तोगी ने भी आरोप लगाया, ‘‘साहिल ने अंधविश्वास से ही मुस्कान को अपने कब्जे में किया हुआ था।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें