पाकिस्तान और बलूचिस्तान में संघर्ष हुआ तेज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान और बलूचिस्तान में संघर्ष हुआ तेज

पाकिस्तान और बलूचिस्तान में जंग अब और तेज हो गई है। बलूचिस्तान में अपने नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कई आंदोलनकारियों को पुलिस ने गोली मार दी है। प्रदर्शनकारियों के सीधे सिर में गोली मारे जाने की भी खबरें आ रही हैं।

पाकिस्तान और बलूचिस्तान के बीच संघर्ष और अधिक व्यापकहो गया है। पुलिस और जनता के बीच हुए संघर्ष में 4 पुलिसकर्मियों समेत 8 लोग मारे गए हैं। इनमें से 4 मजदूर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान प्रांत में अज्ञात हथियारबंद लोगों ने अलग-अलग घटनाओं में चार पुलिसकर्मियों और चार मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया। नोश्की शहर के गरीबाबाद इलाके में शनिवार को पहली घटना हुई, जहां गश्त कर रहे पुलिस दल पर मोटरसाइकिल सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें चार पुलिसकर्मी मारे गए।

पंजाब प्रांत में 4 मजदूरों की मौत

कलात के मंगोचर शहर के मलंगजई इलाके में दूसरा हमला हुआ, जिसमें पंजाब प्रांत के चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी हाशिम खान ने मीडिया को बताया कि पुलिसकर्मियों के शवों को अस्पताल भेज दिया गया है तथा पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में अभियान शुरू कर दिया है। कलात के पुलिस उपायुक्त जमील बलूच ने बताया कि दूसरे हमले की चपेट में आए मजदूर पंजाब प्रांत के सादिकाबाद के रहने वाले थे और वे बोरवेल की खुदाई का काम करते थे। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

पुलिस ने सीधे प्रदर्शनकारियों के सिर में मारी गोली

बलूचिस्तान पोस्ट द्वारा शेयर की गई एक वीडियो के अनुसार पाकिस्तान के क्वेटा में पुलिस द्वारा सीधे प्रदर्शनकारियों के सिर में गोली मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस सीधे गोलीबारी करते दिख रही है। बलूचिस्तान में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा की घटनाओं में सौ से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई प्रत्यक्ष गोलीबारी के परिणामस्वरूप घायल हुए हैं, जबकि पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। हालांकि आधिकारिक रूप से 4 मजदूरों के मौत की बात कही गई है।

बीवाईसी ने तेज किया प्रदर्शन

बलूचिस्तान में ये हमले ऐसे समय हुए हैं जब ‘बलूच यकजहती कमेटी’ (बीवाईसी) द्वारा आहूत प्रदर्शन के कारण प्रांत में स्थिति तनावपूर्ण है। बीवाईसी द्वारा आहूत प्रदर्शन के कारण रविवार को प्रांत के कई हिस्से बंद रहे। पुलिस ने क्षेत्र में चक्का जाम करने और प्रतिष्ठानों को बंद करवाने के आरोप में बीवाईसी के केंद्रीय नेताओं को शनिवार से गिरफ्तार करना शुरू कर दिया था। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमलों की निंदा करते हुए इसे ‘‘आतंकवाद का क्रूर कृत्य” करार दिया।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें