राजीव चंद्रशेखर का केरल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजीव चंद्रशेखर का केरल भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय!

पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर का केरल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय है। सूत्रों की मानें तो चंद्रशेखर केवल इस पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार हैं। अगर वह प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुने जाते हैं तो वह वर्तमान में केरल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन से पार्टी की बागडोर लेंगे। 2026 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चंद्रशेखर प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं।

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के अगले प्रदेश अध्यक्ष हो सकते हैं। सूत्रों की मानें तो वह एकमात्र इस पद के प्रत्याशी हैं। सोमवार को पार्टी की राज्य परिषद की बैठक के बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी।माना जा रहा है कि बीजेपी केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रह्लाद जोशी सोमवार को आधिकारिक रूप से उनकी नियुक्ति की घोषणा कर सकते हैं। वहीं, रविवार को राजीव चंद्रशेखर ने राज्य की राजधानी में भाजपा मुख्यालय में पद के लिए नामांकन पत्रों के दो सेट दाखिल किए। 60 वर्षीय राजीव चंद्रशेखर इससे पहले भी प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

तीन बार सांसद रहे चंद्रशेखर

बता दें कि उन्होंने तीन बार कर्नाटक से राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। वे एनडीए की केरल इकाई के उपाध्यक्ष हैं। बता दें कि साल 2024 में उन्होंने तिरुवनंतपुरम से लोकसभा चुनाव लड़ा था। 

के सुरेंद्रन की जगह लेंगे चंद्रशेखर

हालांकि, उनको हार का सामना करना पड़ा था। ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही हैं कि आगामी स्थानीय निकाय चुनावों और 2026 के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वह प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रह सकते हैं। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर वर्तमान में केरल के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन से पार्टी की बागडोर लेंगे। साल 2020 से के सुरेंद्रन बीजेपी के केरल के प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें