नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में यात्रियों की भारी भीड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 में जमा हुए थे यात्री
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर रविवार शाम को भारी भीड़ बढ़ गई। कुछ ट्रेनों के कैंसल होने की वजह से ऐसी स्थिति बनी। दिल्ली पुलिस भगदड़ जैसी स्थिति बता रही है लेकिन रेलवे इससे इंकार कर रहा है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि शिव गंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, जम्मू राजधानी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल और मगध एक्सप्रेस के प्रस्थान में देरी के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 12 और 13 पर बड़ी संख्या में यात्री जमा हो गए थे।

इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने कहा कि ट्रेनों के देरी के कारण प्लेटफार्मों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। स्थिति अराजक हो गई और भगदड़ जैसा माहौल बन गया, जो पिछले महाकुंभ व्यवस्थाओं के दौरान देखी गई भीड़ प्रबंधन चुनौतियों जैसा था। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए भीड़ नियंत्रण के आवश्यक उपाय तुरंत किए जाने चाहिए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

 

 

स्थिति हुई नियंत्रण में

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अपडेट देते हुए कहा कि कुछ ट्रेनों के देरी से चलने के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त भीड़ थी। अब कुछ ट्रेनें निकल चुकी हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें