0.12 सेकेंड में धोनी ने उड़ा दी गिल्लियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एमएस धोनी ने सूर्यकुमार यादव को किया स्टंप्स।
मुंबई की पारी का 11वां ओवर नूर अहमद करने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर नूर ने कप्तान सूर्यकुमार को ललच दिया। नूर ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद की गिरने के बाद बाहर निकली और इनसाइड आउट खेलने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव बीट हो गए। सूर्यकुमार के पैर क्रीज के बाहर थे और धोनी ने 0.12 सेकेंड रिएक्शन टाइम में स्टंप्स कर दिया।

आने वाली जुलाई में 44 साल के होने वाले धोनी आईपीएल के 18वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं। इसमें से 16 सीजन उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेले हैं। हालांकि, 43 साल की उम्र में भी धोनी में गजब की फुर्ती है। इसका एक नमुना मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला। जब उन्होंने सूर्यकुमार यादव को स्टंप्स किया।

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का तीसरा मैच चेपॉक में खेला जा रहा है। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। खलील अहमद ने रोहित शर्मा को डक पर आउट किया। इसके बाद नूर अहमद ने मिडिल ऑर्डर को तहस नहस कर दिया। नूर के ही एक ओवर में धोनी की स्टंपिंग का कमाल देखने को मिला।

पीछे भी नहीं मुड़े सूर्यकुमार

मुंबई की पारी का 11वां ओवर नूर अहमद करने आए। ओवर की तीसरी गेंद पर नूर ने कप्तान सूर्यकुमार को ललच दिया। नूर ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद की, गिरने के बाद बाहर निकली और इनसाइड आउट खेलने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव बीट हो गए। सूर्यकुमार के पैर क्रीज के बाहर थे और धोनी ने 0.12 सेकेंड रिएक्शन टाइम में स्टंप्स कर सूर्यकुमार को जरा सा भी मौका नहीं दिया।

नूर अहमद की घातक गेंदबाजी

सूर्यकुमार यादव को जरा भी शंका नहीं हुई कि वह क्रीज पर वापस आ गए हैं। वह अंपायर के फैसले का इंतजार किए बिना, बिना पीछे देखे पवेलियन की तरफ चल दिए। नूर अहमद को चेन्नई के लिए आईपीएल में डेब्यू करते हुए अपनी पहली सफलता हासिल की। इसके बाद तो विकेटों की झड़ी लगा दी और एमआई के मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। बता दें कि धोनी इस साल टूर्नामेंट में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में और अनकैप्ड प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं।

 

धोनी उम्रदराज खिलाड़ी

हालांकि, धोनी आईपीएल के इतिहास में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी नहीं हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग 45 साल 92 दिन के थे जब उन्होंने 2016 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की कप्तानी करते हुए आईपीएल में अपना आखिरी मैच खेला था। वहीं, वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें