

IPL 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच विशाखापट्टनम में खेला गया। इस मैच में आखिरी ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हार का सामना करना पड़ा।
IPL 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले को दिल्ली कैपिटल्स ने 1 विकेट से जीता। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर बल्लेबाजी करने के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए हैं। लखनऊ की तरफ से मिचेल मार्श ने 36 गेंदों में 72 रन बनाए। वहीं निकोलस पूरन ने 30 गेंदों में 75 रनों की शानदार पारी खेली। दिल्ली के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव ने दो विकेट अपने नाम किए। दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच को आखिरी ओवर में अपने नाम किया। दिल्ली के लिए इस मैच में जीत के हीरो आशुतोष शर्मा और विप्राज निगम रहे। विप्राज ने 15 गेंदों में 39 रन बनाए। तो वहीं आशुतोष शर्मा 31 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके साथ ही दिल्ली ने जीत के साथ इस सीजन अपने अभियान का आगाज किया है।
