जारी हुआ बिहारबोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जारी हुआ बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट

बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए गए हैं। इस साल कुल 86.50% छात्रों ने परीक्षा पास की है। इस साल कॉमर्स विषयों के छात्रों का पास प्रतिशत सबसे ज्यादा 94.77% दर्ज हुआ है।

प्रिया बनी टॉपर

बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि 86.50 फीसदी छात्रों ने 12वीं की परीक्षा पास की। घोषित किए गए नतीजों के मुताबिक, बिहार में प्रिया जायसवाल (पश्चिम चंपारण) ने 484 नंबर्स के साथ साइंस में पहला स्थान हासिल किया। वहीं, आकाश कुमार (अरवल) ने 480 नंबर के साथ दूसरा स्थान और पटना के रवि कुमार 478 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

कितना रहा पास पर्सेंटाइल?

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इस साल आर्ट का पास पर्सेंटाइल 82.75%, कॉमर्स का 94.77% और साइंस का 89.66% है। वहीं, पूरे प्रदेश का कुल पास परसेंटाइल 86.5% है।

Bihar Board 12th Topper 2025: टॉपर सूची

साइंस स्ट्रीम

  • प्रिया जायसवाल-  484 अंक
  • आकाश कुमार- 480 अंक
  • रवि कुमार- 478 अंक
  • अनुप्रिया- 477 अंक
  • प्रशांत कुमार-477 अंक
  • अतुल कुमार मौर्या- 476 अंक
  • अंकित कुमार- 476 अंक
  • वर्षा रानी- 476 अंक

कॉमर्स स्ट्रीम

  • रोशनी कुमारी- 475 अंक
  • अंतरा खुशी- 473 अंक
  • सृष्टि कुमारी- 471 अंक
  • निशांत राज- 471 अंक

आर्ट स्ट्रीम

  • अंकिता कुमार- 473 अंक
  • साकित साह- 473 अंक
  • अनुष्का कुमारी-471 अंक
  • रुबैय्या कुमारी- 471 अंक
  • आरती कुमारी- 470 नंबर
  • सानिया कुमारी- 470 अंक
  • अंकित कुमार- 470 अंक
  • अंशु कुमारी- 469 अंक
  • चंद्रमणिलाल- 468 अंक
  • रिश कुमार- 468 अंक
  • संजना कुमारी- 468 अंक
  • तनु कुमारी- 468 अंक
  • अर्चना कुमारी- 468 अंक
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें