दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस में वर्तमान में तैनात 28 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस के 28 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर एलजी ने दिल्ली पुलिस में वर्तमान में तैनात 28 आईपीएस/दानिप्स अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है।

इस संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) ने आधिकारिक नोटिस जारी किया है। पत्र के अनुसार, 28 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) और दानिप्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, और दादरा और नगर हवेली पुलिस सेवा) अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादला किए गए अधिकारी वर्तमान में दिल्ली पुलिस में तैनात थे।

इन अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, कई पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन भी हुआ है। 2011 बैच के आईपीएस देवतोष कुमार सुरेन्द्र सिंह डीसीपी से एडिनशल सीपी बना दिए गए हैं। एसीपी पीयूष जैन को भी पदोन्नति मिली है। अब जैन एडिशनल डीसीपी वेस्ट बना दिए गए हैं। एसीपी मनोज कुमार मीना प्रमोशन के साथ एडिशनल डीसीपी बना दिए गए हैं। एसीपी रिद्धिमा सेठ को प्रमोशन के साथ एडिशनल डीसीपी बना दिया गया है। प्रशांत चौधरी एसीपी से अब एडिशनल डीसीपी बन गए हैं। पटेल नीरव कुमार एसीपी से एडिशनल डीसीपी बन गए हैं। नूपुर प्रसाद को एडिशनल सीपी से ज्वाइंट सीपी बनाया गया है।

इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

बी शंकर जैसवाल को ज्वाइंट सीपी सेंट्रल रेंज बनाया गया है। परमादित्य को ज्वाइंट सीपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया है। विक्रमजीत सिंह को ज्वाइंट सीपी सिक्यूरिटी बनाया गया है। शरत कुमार सिन्हा को एडिशनल सीपी सामान्य प्रशासन बनाया गया है। अकांशा यादव को डीसीपी सिक्यूरिटी बनाया गया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें