फ्लाईओवर से नीचे गिरा ऑयल टैंकर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पालघर के मनोर में मसान नाका के पास हुई यह घटना
एक टैंकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसमें आग लग गई। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर हुई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

महाराष्ट्र के पालघर में मुंबई-अहमदाबाद एक्सप्रेसवे पर अचानक से केरोसिन से भरा एक टैंकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और उसमें आग लग गई। घटना पास में ही लगे एक CCTV में कैद हो गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊपर बने फ्लाईओवर से एक ऑयल टैंकर नीचे सड़क पर आ गिरता है। जिससे टैंकर में भरा तेल सड़क पर बहने लगता है और थोड़ी ही देर में उस ट्रक में आग लग जाती है। गनीमत रही कि ऑयल टैंकर को नीचे गिरते हुए लोगों ने देख लिया, जिससे लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले।

पालघर के मनोर में मसान नाका के पास हुई यह घटना

घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पालघर के मनोर में मसान नाका के व्यस्त चौराहे पर यह हादसा हुआ। जिसमें चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और टैंकर सर्विस रोड पर जा गिरा। हादसे में चालक और वाहक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी। हादसे की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें