आज राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल का ‘टेस्ट’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज राज्यसभा में वक्फ संशोधन बिल का ‘टेस्ट’

लोकसभा में पास होने के बाद आज राज्यसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। सरकार आज ही राज्यसभा में बिल पास करवाने की कोशिश करेगी।

मोदी सरकार 3.0 ने अपनी पहली परीक्षा डिस्टिंक्शन के साथ पास कर ली है। अब आज राज्यसभा में बिल पर चर्चा की जाएगी। लोकसभा में बिल के पक्ष में 288 सांसदों ने वोट किया वहीं बिल के विरोध में 232 वोट पड़े। वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में 14 घंटे से ज्यादा चली गरमा गरम बहस हुई। इस दौरान विपक्ष बिल को मुसलमानों के खिलाफ साबित करने में लगा रहा। विपक्ष के सांसदों ने चर्चा के दौरान बिल के खिलाफ 100 से ज्यादा संशोधन प्रस्ताव दिए। लेकिन वोटिंग के दौरान विपक्ष के सभी संशोधन गिर गए। विपक्ष का हर दावा फेल हो गया। अब सभी की नजरें राज्यसभा पर टिकी हैं, जहां आज इस बिल पर चर्चा होने की उम्मीद है।

8:46 AM (IST)

विपक्षी सांसदों की बिल को रोकने की तैयारी

राज्यसभा में दोपहर 1 बजे वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। राज्यसभा में सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी सांसदों की बैठक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, वे बिल को रोकने के लिए संयुक्त रणनीति बना रहे हैं।

8:44 AM (IST)

बीजेपी के ये तेजतर्रार सांसद करेंगे चर्चा

सरकार को भरोसा है कि वो राज्यसभा में भी बिल को पास करवा लेगी। बीजेपी ने आज अपने तेजतर्रार सांसदों को चर्चा के लिए उतारा है। बीजेपी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, बृजलाल, मेघा कुलकर्णी, शमिक भट्टाचार्य, राधामोहन दास अग्रवाल और गुलाम अली बीजेपी के तरफ से बिल के पक्ष में अपने तर्क रखेंगे।

8:43 AM (IST)

संविधान के मूल सिद्धांत के खिलाफ है वक्फ संशोधन बिल- MDMK सांसद

यह वक्फ संशोधन विधेयक संविधान के मूल सिद्धांत के खिलाफ है। यह संभवतः मुस्लिम समुदाय के हितों को कमजोर करता है, और यह धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है। यह मुस्लिम समुदाय के साथ बहुत बड़ा अन्याय है और हम अंत तक उनके लिए लड़ेंगे- MDMK सांसद दुरई वाइको

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें