मंडला में इनामी दो महिला नक्सली ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों के जवान

गृहमंत्री शाह एक साल के अंदर पूरे देश से नक्सलवाद खत्म करने का वादा कर चुके हैं। ऐसे में सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। वहीं, राज्य सरकारें सरेंडर करने पर सहायता दे रही हैं।

मध्य प्रदेश के बालाघाट और मंडला की सीमा पर हॉक फोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो महिला नक्सली मारी गई हैं। मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने इस बात की पुष्टि की है। इन दोनों महिला नक्सली पर 14-14 लाख रुपए का इनाम था। एनकाउंटर में मारी गई नक्सलियों में से एक महिला नक्सली गढ़चिरोली की कमांडर थी। बताया जा रहा है कि मंडला के बिछिया थाना अंतर्गत मुंडिदादर, गन्हेरिदादर के जंगल में यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में हॉकफोर्स ने दो महिला नक्सलियों को मार गिराया है।

इससे पहले 9 मार्च को भी मंडला के कान्हा नेशनल पार्क के चिमटा वन परिक्षेत्र में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में हॉक फोर्स ने एक नक्सली मार गिराया था। हालांकि, बाद में इस मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा था। कांग्रेस ने विधानसभा में आरोप लगाया था कि यह नक्सली एनकाउंटर फर्जी था।

मार्च 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा भारत

गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में वादा किया था कि मार्च 2026 तक पूरा भारत नक्सलवाद से मुक्त होगा। गृहमंत्री से डेडलाइन मिलने के बाद मंडला और बालाघाट जिले में सुरक्षा बल पूरी गंभीरता से इस अभियान में लगे हुए हैं और नक्सली को इस क्षेत्र से खत्म करने की पूरी कोशिश की जा रही है।

नक्सलियों का सामान बरामद

हॉकफोर्स अधिकारी ने बताया कि उन्हें नक्सली होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान जवानों पर फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई के बाद दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। उनके ठिकाने से बड़ी मात्रा में खाने का सामान, रहने का सामान, नक्सल साहित्य और हथियार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की डेडलाइन के हिसाब से सर्च ऑपरेशन बढ़ा दिए गए हैं। लगातार सफलता मिल रही हैं।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें