अमेरिका में खसरे का प्रकोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका में खसरे का प्रकोप

अमेरिका में खसरा महामारी बन गई है। यहां बीमारी की चपेट में आने से लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। हाल ही में टेक्सास में एक और बच्चे की मौत खसरे की वजह से हुई है।

अमेरिका में खसरे का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यहां पिछले करीब तीन दशक में खसरे की सबसे बड़ी लहर ने कोहराम मचा दिया है। अमेरिका के टेक्सास में हालात सबसे बुरे हैं। यहां इस बीमारी की चपेट में आने से एक और बच्चे की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक इस बच्चे को भी खसरे से बचाव का टीका नहीं लगा था।

बच्चे को पहले नहीं थी कोई बीमारी 

ल्यूबॉक स्थित अस्पताल और शिक्षण संस्थान ‘यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर हेल्थ सिस्टम’ ने बताया कि अस्पताल में भर्ती एक स्कूली छात्र की खसरे के कारण मौत हो गई है। बच्चे को इससे पहले कोई अन्य बीमारी नहीं थी। इससे पहले, फरवरी में टेक्सास में एक बच्चे, मार्च की शुरुआत में एक वयस्क की इस बीमारी के कारण मौत हो गई थी।

टेक्सास में गंभीर हैं हालात

अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने इस साल अब तक 21 राज्यों में खसरे के 607 मामले सामने आने की पुष्टि की है। यह संख्या 2023 की कुल संख्या के दोगुने से भी अधिक है। टेक्सास में 481 मामले सामने आए हैं, जो पिछले कुछ दशकों में राज्य स्तर पर सबसे अधिक मामले है।

‘पिछले 30 साल में सबसे खराब स्थिति’

‘बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन’ के प्रमुख टीकाकरण विशेषज्ञ डॉ पीटर होटेज ने  कहा, ‘‘यदि मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो हम 2019 के प्रकोप को भी पीछे छोड़ देंगे और यह लगभग पिछले 30 साल में सबसे खराब स्थिति है। दुखद बात यह है कि इन लोगों की मौत को पूरी तरह से रोका जा सकता था।’’

दुनिया के लिए बड़ा खतरा

डॉ पीटर होटेज ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘यह दुनिया के लिए बड़ा खतरा होगा, टीकाकरण को लेकर गलत जानकारी दी गई, इसके बारे में बताने को लेकर किसी तरह की हिचकिचाहट रही तो अमीर देश भी इससे अछूते नहीं रह पाएंगे।’’

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें