नयनार नागेन्द्रन होंगे तमिलनाडु भाजपा के नए अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नयनार नागेन्द्रन होंगे तमिलनाडु भाजपा के नए अध्यक्ष

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष का नाम सामने आ गया है। जानकारी के मुताबिक, नयनार नागेन्द्रन तमिलनाडु BJP के नए अध्यक्ष होंगे। अन्नामलाई ने उनके नाम का प्रस्ताव किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस वक्त तमिलनाडु के दौरे पर हैं। अमित शाह यहां चेन्नई में साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि अमित शाह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु की विपक्षी दल AIADMK के साथ गठबंधन पर भी चर्चा कर सकते हैं। अमित शाह के इस दौरे के बीच तमिलनाडु के नए भाजपा अध्यक्ष के नाम का भी खुलासा हो गया है।

नयनार नागेन्द्रन होंगे प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष

शुक्रवार को सामने आई जानकारी के मुताबिक, नयनार नागेन्द्रन तमिलनाडु BJP के नए अध्यक्ष होंगे। आज अध्यक्ष पद के नामांकन के लिए सिर्फ उन्होंने ही पर्चा दाखिल किया है। अन्नामलई ने उनके नाम का प्रस्ताव किया और बाकी नेताओं ने उनका अनुमोदन किया। जानकारी के मुताबिक, आधिकारिक रूप से अध्यक्ष के नाम का ऐलान कल दिल्ली मुख्यालय से किया जाएगा। बता दें कि भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए थे।

कौन हैं नयनार नागेन्द्रन?

नयनार नागेन्द्रन भारतीय जनता पार्टी के नेता और तमिलनाडु की तिरुनेलवेली विधानसभा सीट से विधायक हैं। नागेन्द्रन वर्तमान में तमिलनाडु भाजपा के उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। नयनार नागेन्द्रन पूर्व में तमिलनाडु सरकार में मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं।

अन्नामलाई को क्यों नहीं मिली कमान?

दरअसल, भाजपा को आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एक मजबूत गठबंधन की जरूरत महसूस हो रही है। साल 2021 में भाजपा और AIADMK ने साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। तब  BJP के 4 विधायक जीतकर आये थे। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले AIADMK ने BJP प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई पर उनकी पार्टी के नेताओं का अपमान करने का आरोप लगाया था और गठबंधन तोड़ दिया था। इस चुनाव में BJP और AIADMK दोनों एक भी सीट नहीं जीत पाई। हालांकि, 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए BJP और AIADMK में गठबंधन की सुगबुगाहट है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें