काठमांडू हवाई अड्डे पर क्यों हुई 3 भारतीयों की गिरफ्तारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हवाई अड्डे पर क्यों हुई 3 भारतीयों की गिरफ्तारी
नेपाल में भारत के 3 नागरिकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है। नेपाल की पुलिस ने यह जानकारी दी है।

काठमांडू के एयरपोर्ट पर 3 भारतीय लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कई गई है। पुलिस के अनुसार इन तीनों भारतीय नागरिकों को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नेपाल पुलिस के समाचार बुलेटिन के अनुसार, पुलिस ने बृहस्पतिवार रात काठमांडू हवाई अड्डे से भारतीय नागरिक इरफान अहमद कसालीपराम्बिल बशीर (25) को गिरफ्तार किया और उसके पास से 10 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया। वह थाई एयरवेज की उड़ान से बैंकॉक से काठमांडू पहुंचा था। इरफान को उस समय गिरफ्तार किया गया जब सुरक्षाकर्मियों ने उसके सामान की जांच की और उसमें मादक पदार्थ बरामद हुए।

भारी मात्रा में गांजा बरामद 

वहीं, एक अन्य घटना में पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर भारतीय नागरिक राम कुमार (31) और पदिनहर चंदीपुराय जेएल (35) को हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से 26 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया। ये दोनों भी बैंकॉक से काठमांडू पहुंचे थे। रामकुमार के पास 11 किलोग्राम से अधिक गांजा था जबकि पदिनहर के पास 14 किलोग्राम से अधिक गांजा था। पुलिस ने उनके सामान की सुरक्षा जांच के दौरान मादक पदार्थ बरामद किए।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें