कांगो में हुआ दर्दनाक हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांगो नाव में लगी आग
कांगों में उस वक्त दर्दनाक हादसा हुआ जब एक नाव में पहले आग लगी और फिर वह पलट गई है। नाव में करीब 400 लोग सवार थे। इस हादसे में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। बचाव टीमें लापता लोगों की तलाश कर रही हैं।

किंशासा: कांगो में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां आग लगने के बाद एक नाव पलट गई है। हादसे  में कम से कम 50 लोगों की मौत हुई है और सैकड़ों लोग लापता हो गए है। एक स्थानीय अधिकारी ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा कांगों नदी में हुआ है। नाव में आग लगने की वजह से तमाम लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं। हादसे के दौरान कई लोगों को बचाया भी गया है।

जारी है लापता लोगों की तलाश

रेड क्रॉस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मदद कर रहे हैं। बचाव टीमें हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। अधिकारी कोम्पीटेंट लोयोको ने समाचार एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि मोटर चालित लकड़ी की नाव में लगभग 400 यात्री सवार थे, लेकिन मबंडाका शहर के पास इसमें आग से बड़ा हादसा हुआ है।

 

क्या बोले अधिकारी

अधिकारी लोयोको ने बताया कि एचबी कोंगोलो नाम की नाव मतानकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में बचाए गए लगभग 100 लोगों को मबंडाका टाउन हॉल में एक अस्थायी आश्रय में ले जाया गया है। वहीं, घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस वजह से लगी आग

लोयोको ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी। उन्होंने बताया कि नाव में आग लग जाने के बाद महिलाओं और बच्चों सहित कई लोग नदी में कूद गए। नदी में कूदने की वजह से भी कई लोगों की जान चली गई क्योंकि वो तैरना नहीं जानते थे। हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें