गुजरात में गरजे राहुल गांधी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी

राहुल गांधी गुजरात में संगठन को नया रूप देने के कांग्रेस के प्रयासों के तहत जिला इकाइयों को मजबूत करने की प्रायोगिक योजना शुरू करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यह दावा किया कि केवल कांग्रेस ही बीजेपी और आरएसएस को हरा सकती है। एक सप्ताह के अंदर राहुल की दूसरी गुजरात यात्रा के दौरान उन्होंने यह बता कही। राहुल गांधी ने कहा- पार्टी कार्यकर्ता भले ही हतोत्साहित दिख रहे हैं, लेकिन केवल उनकी ही पार्टी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा को हरा सकती है। राहुल गांधीअरवल्ली जिले के मोडासा शहर में बूथ स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

राहुल गांधी ने आरएसएस और लगभग 30 वर्षों से राज्य की सत्ता पर काबिज बीजेपी को हराने का अपनी पार्टी का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने गुजरात को कांग्रेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य बताया, जहां पार्टी कभी एक शक्तिशाली राजनीतिक ताकत हुआ करती थी।

 

 

राहुल गांधी गुजरात में संगठन को नया रूप देने के कांग्रेस के प्रयासों के तहत जिला इकाइयों को मजबूत करने की प्रायोगिक योजना शुरू करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। गुजरात में 2027 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “गुजरात कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है। हम गुजरात में हतोत्साहित दिखते हैं, लेकिन हम उन्हें (भाजपा को) राज्य में हरा देंगे। मैं आपको यह बताने आया हूं कि यह मुश्किल नहीं है। हम यह कार्य निश्चित रूप से पूरा करेंगे। केवल कांग्रेस पार्टी ही आरएसएस और भाजपा को हरा सकती है।’

देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

बता दें कि कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ‘नेशनल हेराल्ड’ मामले में ईडी द्वारा पार्टी के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के विरोध में बुधवार को देशभर में ईडी दफ्तर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। पार्टी के नेताओं ने ईडी के इस कदम को राजनीति से प्रेरित बताया। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि यह सब राजनीति से प्रेरित मामला है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “यह राजनीति से प्रेरित मामला है। हमें न्यायिक प्रणाली पर भरोसा है। हम इसे कानूनी रूप से लड़ेंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है।” पायलट ने कहा कि यह सब विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किया गया हैl

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया, “नेशनल हेराल्ड, गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी से 1947 से पहले अंग्रेज़ चिढ़ते थे, आज 2025 में आरएसएस के लोग चिढ़ते हैं। ” उन्होंने कहा कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी तब भी मज़लूमों की आवाज़ थी और आज भी है। खेड़ा ने कहा, “जिस गैर लाभकारी कंपनी में एक रुपये का भी लेन देन नहीं हुआ, कोई संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई, उस पर धन शोधन का मामला दर्ज करना मोदी के डर का परिचायक है।” ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में धन शोधन के आरोप में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आरोप-पत्र दाखिल किया है।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें