Riyan Parag का बल्‍ला टेस्‍ट में हुआ फेल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रियान पराग का बल्‍ला गॉज टेस्‍ट में हुआ फेल
राजस्‍थान रॉयल्‍स के बल्‍लेबाज रियान पराग का बल्‍ला गॉज टेस्‍ट में पास नहीं हुआ। इसके बाद रियान पराग बीच मैदान अंपायर से भिड़ गए। इस पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रियान पराग को आखिरकार अंपायर की बात माननी पड़ी और अपना बल्‍ला बदलना पड़ा। रियान पराग केवल 8 रन बनाकर आउट हुए। राजस्‍थान को सुपर ओवर में दिल्‍ली से शिकस्‍त मिली।
 राजस्‍थान रॉयल्‍स के बल्‍लेबाज रियान पराग को बुधवार को आईपीएल 2025 के 32वें मैच के दौरान मैदानी अंपायर से बहस करते हुए पाया गया। जब रियान पराग क्रीज पर आए, तो उनका बल्‍ला गॉज टेस्‍ट में पास नहीं हुआ। 

इसके चलते रियान पराग को अपना बल्‍ला बदलना था। मगर उन्‍होंने पहले अंपायर से मैदान पर बहस की और इसका विरोध किया। हालांकि, पराग के पास कोई विकल्‍प नहीं था तो उन्‍हें क्रीज संभालने से पहले अपना बल्‍ला बदलना पड़ा। 

सोशल मीडिया पर रियान पराग के गुस्‍से का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आए। अंपायर ने जब पराग के बल्‍ले पर गॉज टेस्‍ट किया, तो आरआर के बल्‍लेबाज ने असहमति दिखाई। वैसे, अन्‍य बल्‍ले के साथ खेलना रियान पराग को रास नहीं आया और वो केवल 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

तीसरे बल्‍लेबाज बने

याद हो कि आईपीएल 2025 के दिशा-निर्देश के अनुसार, बल्‍लों का एक सख्‍त आयाम तय होगा। इसके मुताब‍िक बल्‍ले की चौड़ाई अत्‍यधिक 10.79 सेंटीमीटर की होनी चाहिए जबकि बल्‍ले की मोटाई 6.7 सेंटीमीटर होनी चाहिए। किनारे की मोटाई 4 सेंटीमीटर से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए। बल्‍ले की कुल लंबाई 96.4 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

 

खिलाड़‍ियों और फ्रेंचाइजी को याद दिलाया जा चुका है कि उपकरणों में बदलाव को इस सीजन सहन नहीं किया जाएगा।

 

अंपायर क्‍यों चेक कर रहे बल्‍ले

बीसीसीआई प्रोटोकॉल के हिस्‍से के रूप में अंपायर बल्‍ले को परख रहे हैं, जिसका लक्ष्‍य खिलाड़‍ियों को अनचाहा फायदा उठाने से रोकना है। बीसीसीआई ने आईपीएल मैच अधिकारियों को अधिकार दिया है कि वो लाइव मैच के दौरान किसी भी बल्‍ले का निरीक्षण कर सकते हैं। पिछले सीजन के मुकाबले यह बड़ा बदलाव है।

 

बल्‍ले के साइज के नियम क्‍या हैं?

बल्‍ले के आयाम के लिए आईसीसी दिशा-निर्देश तय हैं। बल्‍ले की चौड़ाई 4.25 इंच (10.79 सेंटीमीटर) से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए। बल्‍ले के बीच की मोटाई को 2.64 इंच (6.7 सेंटीमीटर) पर सीमित किया गया है। किनारे की चौड़ाई 1.56 इंच (4 सेंटीमीटर) से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए और बल्‍ले की कुल लंबाई 38 इंच (96.4 सेंटीमीटर) से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए।

 

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *