रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में रचा इतिहास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोहित शर्मा
मुंबई इंडियंस ने शानदार अंदाज में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए। इस स्कोर को मुंबई ने आसानी से हासिल कर लिया।

रोहित शर्मा साल 2008 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं और उनके नाम पर आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं। अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपने रिकॉर्ड्स के ताज में एक सुनहरा पन्ना जोड़ लिया है। SRH के खिलाफ रोहित ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने कुल तीन छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे कर लिए।

रोहित ने पूरा किया खास ‘शतक’

रोहित शर्मा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। ओवरऑल आईपीएल में वह किसी एक वेन्यू पर 100 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले कुल चौथे खिलाड़ी बने हैं। रोहित से पहले विराट कोहली बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 130 छक्के लगा चुके हैं। वहीं क्रिस गेल ने इसी मैदान पर 127 छक्के और एबी डिविलियर्स इसी मैदान पर 118 छ्क्के जड़ चुके हैं।

 

 

मौजूदा सीजन में रोहित ने कुल बनाए 82 रन

मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादातर मैचों में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर नजर आए हैं। लेकिन उनके बल्ले से बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है। आईपीएल 2025 के 6 मैचों में उन्होंने कुल 82 रन बनाए है। एक भी मैच में वह मुंबई इंडियंस को मजबूत शुरुआत नहीं दिला पाए हैं।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने किया अच्छा प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 162 रन बनाए। टीम के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की। लेकिन बाकी के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। हेनरिक क्लासेन ने आखिरी में जरूर तेज खेलने की कोशिश, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दूसरी तरफ मुंबई के लिए रियान रिकेल्टन, विल जैक्स और सूर्यकुमार यादव ने छोटी, लेकिन अहम पारियां खेलीं और टीम को चार विकेट से जीत दिलाई।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें