छत्तीसगढ़ के सुकमा में 22 नक्सलियों ने किया सरेंडर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नक्सलियों के सिर पर कुल 40 लाख रुपए का इनाम।
छत्तीसगढ़ के सुकमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले कई सालों से इस इलाके में एक्टिव 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने घुटने टेक दिए हैं। सभी ने नक्सलवाद को छोड़ने का फैसला लिया है। आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में कई इनामी नक्सली भी शामिल हैं। इनमें एक नक्सली दंपत्ति के सिर पर 16 लाख का इनाम रखा गया था।
 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुकमा में एक्टिव 22 नक्सलियों ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। इनमें से कई नक्सलियों के सिर पर लाखों के इनाम थे। इस लिस्ट में 16 लाख की इनामी नक्सली दंपत्ति का नाम भी शामिल है। 

22 नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ सुकमा प्रशासन से सामने आत्म समर्पण किया है। इस दौरान एसपी किरण चव्हाण, साआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

 

40 लाख तक का इनाम

जानकारी के अनुसार 22 नक्सलियों पर कुल मिलाकर 40 लाख रुपए तक का इनाम रखा गया था। इनमें एक नक्सली दंपत्ति के सिर पर 8-8 लाख रुपए का इनाम था। वहीं, 2 नक्सलियों के सिर पर 5-5 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी।

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें