दिल्ली के मुस्तफाबाद में 4मंजिला बिल्डिंग गिरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली हादसा

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है।

दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में देर रात चार मंजिला इमारत ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इमारत ढहने से छह लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 28 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। इस बिल्डिंग मे कई परिवार रहते थे। एनडीआरएफ और दिल्ली फायर सर्विस की टीम लगातार 6 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन मे जुटी हुई है।

दमकल विभाग के ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने कहा कि हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली। NDRF और दमकल विभाग लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।

इमारत ढहने का CCTV आया सामने

मुस्तफाबाद इलाके में बिल्डिंग गिरने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा रहा है कि आधी रात को बिल्डिंग तास के पत्तों की तरह ढह गई। इमारत गिरने से धुंआ-धुंआ सा हो गया। जब बिल्डिंग गिरी उस समय रात के दो बजकर 39 मिनट हो रहे थे।

 

 

हादसे में छह लोगों की मौत

बताया जा रहाहै कि इमारत ढहने के समय इसके अंदर 20 से अधिक लोग थे, जिनमें से 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। इनमे से छह लोगों को मृत घोषित किया गया है। बाकी लोगों का इलाज चल रहा है। मलबे में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए के रेस्क्यू अभियान चल रहा है। जो इमारत गिरी है वह चार मंजिला एल आकार की थी।

मृतकों में से एक के रिश्तेदार शहजाद अहमद ने बताया कि इमारत रात करीब 2.30 से 3 बजे गिरी। यह चार मंजिला इमारत थी। मेरे दो भतीजे मर गए हैं। मेरी बहन, बहनोई और भतीजी भी घायल हैं। वे जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं।

खराब मौसम की वजह से हादसा होने की आशंका

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। रात को शहर के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला। इसी से जुड़ी एक घटना में पिछले सप्ताह मधु विहार थाने के पास धूल भरी आंधी के दौरान एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे

Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें