कांगो में बड़ा हादसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नाव, 143 लोगों की मौत, दर्जनों लापता
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि “एक महिला ने खाना पकाने के लिए अंगारे जलाए। उसकी चिंगारी पास में रखे ईंधन पर चली गई। इससे ब्लास्ट हुआ और जिसने पूरी नाव को अपनी चपेट में ले लिया।

कांगो में ईंधन ले जा रही एक नाव में आग लगने और पलट जाने से कम से कम 143 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए। अधिकारियों ने इस हादसे की जानकारी दी। एक अधिकारी जोसेफिन-पैसिफ़िक लोकुमु के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी डीआरसी में कांगो नदी पर एक लकड़ी की नाव पर सैकड़ों यात्री सवार थे। उसी दौरान नाव में आग लग गई। यह हादसा इक्वेटर प्रांत की राजधानी मबंडाका के पास और कांगो नदी के संगम पर हुई। बता दें कि कांगो  दुनिया की सबसे गहरी नदी है।

खाना पकाने के दौरान लगी आग

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 131 शवों का पहला समूह मिला, और गुरुवार और शुक्रवार को 12 और शव निकाले गए। उनमें से कई जले हुए हैं।” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि “एक महिला ने खाना पकाने के लिए अंगारे जलाए। उसकी चिंगारी पास में रखे ईंधन पर चली गई। इससे ब्लास्ट हुआ और जिसने पूरी नाव को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कई बच्चों और महिलाओं की भी मौत हो गई। हादसे में कुछ जीवित बचे लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  हादसे के बाद कई लोग अभी भी अपने प्रियजनों की तलाश कर रहे हैं। ले

बता दें कि मध्य अफ्रीकी राष्ट्र, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य काफी पिछड़ा देश है। यहां परिवहन के लिए सड़कों की काफी कमी है। अक्सर लोग जलमार्ग से ही यात्रा करते हैं। कांगो और उसकी सहायक नदियों में यात्रा के दौरान जहाज़ अक्सर डूब जाते हैं और मरने वालों की संख्या अक्सर बहुत ज़्यादा होती है।

बड़े हादसे

  1. अक्टूबर 2023 में, इक्वेटर में कांगो में नौकायन कर रही एक नाव के डूबने से कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई।
  2. अक्टूबर 2024 में पूर्वी डीआरसी में किवु झील पर एक नाव के पलट जाने से 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई ।
  3.  2019 में किवु झील पर एक जहाज़ हादसे  में लगभग 100 लोगों की जान चली गई थी।
Red Max Media
Author: Red Max Media

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें